गया, अप्रैल 23 -- बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 रामपुर गांव निवासी पूर्व पार्षद डॉ. विजय कुमार यादव पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस संबंध में विधायक द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र के माध्यम से बोधगया बीडीओ, सीओ, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, थानाध्यक्ष बोधगया व मगध विश्वविद्यालय को इसकी सूचना भेज दी गयी है। डॉ. विजय कुमार यादव के पुनः मनोनयन पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामपुकर सिंह बादल, युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन, पूर्व मुखिया डॉ. हरिकृष्ण प्रसाद यादव, राजद नेता राहुल कुशवाहा, बालेश्वर यादव, रामलगन यादव, मो. जमील अख्तर सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि इनके अनुभव का लाभ बोधगया के विकास कार्यों और जनहित से ज...