बोधगया के मस्तपुरा रविदास टोला में पेयजल संकट गहराया
गया, जून 1 -- बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नौ स्थित मस्तपुरा रविदास टोला में पेयजल संकट विकराल रूप ले चुका है। पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता से जूझ रहे ग्रामीण अब प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत स्थापित मिनी जलापूर्ति केंद्र से करीब चार वर्षों से दक्षिणी टोला के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। नतीजतन लगभग 300 घरों की आबादी भीषण गर्मी में चापाकलों और निजी बोरिंग के सहारे अपनी प्यास बुझाने को विवश है। यह भी पढ़ें- सोलर आधारित जल मीनार का प्रखंड में हाल है बेहालग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का कहना है कि रामचंद्र यादव के घर के समीप स्थापित मिनी जलापूर्ति केंद्र से उत्तरी दिशा के ज्यादातर घरों में नियमित जलापूर्ति हो रही है। लेकिन, दक्षिणी टोला के घरों तक पानी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.