गया, मार्च 30 -- बोधगया प्रखंड के मध्य विद्यालय मनकोसी व उच्च विद्यालय मोराटाल में सोमवार को आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर लैब की शुरुआत की गई। प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी एवं स्वराज फाउंडेशन के सचिव अरुण आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। स्वराज फाउंडेशन द्वारा चयनित दोनों विद्यालयों को 10-10 कंप्यूटर सेट के साथ कुर्सी-टेबल उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही कंप्यूटर कक्ष को आकर्षक व सुव्यवस्थित बनाया गया है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। अरुण आनंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे वे आधुनिक शिक्षा व प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम में आशुतोष चौधरी, कुलदीप यादव, सुदेश कुमार, राजेश नयन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.