गया, दिसम्बर 30 -- बोधगया के सुजाता बाइपास रोड स्थित सोनू बिगहा में कल्याण सैनेटरी दुकान में सोमवार की रात आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। अगलगी की इस घटना में दुकान में रखे पाइप, कमोड, फिटिंग आइटम समेत अन्य महंगे सैनेटरी प्रोडक्ट आशिंक रूप से जलने से बर्बाद हो गया। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली गयी तो कई कीमती सामान जले पड़े मिले। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दुकान में आग खुद लगी या किसी ने जानबूझकर लगायी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कोई संदिग्ध गतिविधि रिकॉर्ड नहीं सकी है। दुकान संचालक टीका बिगहा गांव के विजय कुमार ने बताया कि अगलगी से अनुमानित करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इस संबंध में बोधगया थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि मौक...