चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- मनोहरपुर। कुड़ुख सरना जागरण मंच मनोहरपुर/आनंदपुर के संरक्षक एवं पूर्व शिक्षक बोदे खलखो को राज्य स्तरीय राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा झारखंड के उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं धर्म अगुवा/सामाजिक अगुवा बारह पड़हा कुम्हारमुंडा के सुकरा कुजूर को भी राज्य का महासचिव बनाये जाने पर मनोहरपुर में उराव समाज में हर्ष का माहौल है। गुरुवार को रांची के मूडमा शक्ति खूंटा में चला आयो और धर्मेश आबा को साक्षी मन कर पद पर मनोनीत किया गया। वहीं समाज के लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र में समाज को और मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...