आगरा, मार्च 6 -- बोदला चौराहे के पास सड़क किनारे डाली गई निर्माण सामग्री को नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर जब्त कर लिया। यह सामग्री आवागमन में बाधा पैदा करने के साथ ही वायु प्रदूषण का कारण बन रही थी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए शहर के चिह्नित मार्गों पर विशेष सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को बोदला चौराहे के आसपास निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक ठेकेदार नेड़क किनारे बन रही दुकानों के निर्माण के लिए मंगाई गई रेत, बजरी और ईंट आदि सामग्री को सड़क पर ही डाल दिया था। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उड़ती धूल से वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा था। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया। अधिकारियों न...