फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रही जंग के साथ ही महंगाई भी धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो चुकी है। हाल ही में गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा होने के बाद अब बोतल बंद पानी व कपड़ो में भी खासी महंगाई बढ़ चुकी है। जिससे आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है। रेड़ीमेड से लेकर हौजरी के कपड़ों तक महंगाई हो चुकी है। रेड़ीमेड व्यवसाई अमर रस्तोगी ने बताया कि धागा महंगा होने के कारण अंडर गारमेंट्स के साथ ही अन्य कपड़ो में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो चुका है। हालांकि त्योहारों के द्रष्टिगत इसकी खरीद पर अभी असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन त्योहार के बाद इसके असर से बाजार में खरीद पर प्रभाव पड़ने की आशंका है।गर्मी की शुरुआत के साथ ही विभिन्न कपंनियों के पानी के दामों में इजाफा हो चुका है। व्यवसाई शोभित जैन नानू ने बताया कि हाल ही में क्ली...