संतकबीरनगर, जनवरी 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भी पानी की जांच का अभियान किया जा रहा है। दूषित पानी पीने से मध्य प्रदेश में 18 मौतें होने के बाद शासन के निर्देश पर समूचे जिले में बोतल बंद पानी की जांच का अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सात फर्मों से पानी के आठ नमूने सील किए गए हैं। शहर में लोगों को बोतलबंद पानी किस प्रकार का पिलाया जा रहा है। इसकी हकीकत को जानने के लिए जिले भर में अभियान चला कर पानी का आठ नमूना सील किया गया है। सभी ब्रांड का पानी बाजार के बाजाए फर्म से ही संकलित किया गया है। मौके पर पहुंची टीम को वहां पर खामियां भी दिखीं और सभी को सुधार करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। यदि फैक्ट्रियों में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें फौरी तौर पर सील कर दिया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.