बलिया, मार्च 18 -- बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा निवासी राजकुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। झारखंड के पूर्व मंत्री के निजी सचिव तथा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार में विधी पदाधिकारी के पद पर काम कर चुके राजकुमार ने पुलिस को बताया है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे शिवन राय के टोला से दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच कार सवार चार पहिया वाहन में सवार कर्णछपरा निवासी आदर्श सिंह उर्फ विजय सिंह तथा निशान्त उर्फ डमरु ने पानी का बोतल चलाकर मार दिया। गाड़ी को रोककर जब उनसे पूछताछ की तो मारपीट करने के साथ ही घड़ी लेकर चले गये। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...