संवददाता, फरवरी 18 -- अगर आप बोतल का पानी खरीदकर पीने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाएं। जिले के बाजार में मौजूद चार कंपनियों के बोतलबंद पानी में खतरनाक बैक्टीरिया कोलीफार्म मिला है। इन चारों कंपनियों के बोतलबंद पानी की पैकजिंग यूनिट गोरखपुर जिले में है और महानगर की विभिन्न दुकानों पर बिकती हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब इन पैकेज्ड वॉटर इकाइयों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग ने लोगों से अपील की गई है कि वे इन ब्रांड के पानी को न पीएं। इंदौर में दूषित पानी पीने से बच्चों की मौत के बाद गोरखपुर में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बोतलबंद पानी के नमूनों की जांच की गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 9-10 जनवरी को 19 प्लांटों से लिए नमूने लिए थे। खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने से पहले ही नौ इकाइयों का लाइसेंस निलंबित करके इसके उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.