जमशेदपुर, अगस्त 19 -- बोड़ाम प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने भारी बारिश के बीच प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे 490 आंदोलनकारियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। वर्षों बाद सम्मान मिलने से आंदोलनकारियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया। मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग की बदौलत ही अलग झारखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ। कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की उन्नति का पहिया योजना के तहत बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 519 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण भी विधायक ने किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मंत्री के हाथों सम्मान पाकर गदगद हुए झारखंड आंदोलनकारी साइक...