बोड़ाम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव में भगवान बिरसा मुंडा की स्मारक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को जिला परिषद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो ने बोड़ाम थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। माणिक महतो ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी विधायक मंगल कालिंदी को भी दी है। विधायक ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर जल्द नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के महानायक हैं और उनकी प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना अस्वीकार्य है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.