जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गौरडीह में बाल कल्याण संघ की ओर से प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। इसमें 150 बच्चों ने भाग लिया। जागरूकता रैली निकालकर हर बच्चा स्कूल जाए जैसे नारों से पूरे गांव में शिक्षा का संदेश फैलाया गया। रैली के बाद टीम और शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया, जिसके परिणामस्वरूप 7 बच्चों का नामांकन कराया गया। इनमें कक्षा 8 में 4, कक्षा 5 में 1 और कक्षा 3 में 2 बच्चे शामिल हैं। शिक्षक शरत चंद महतो ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाना जरूरी है। बाल कल्याण संघ ने पूरे प्रखंड में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.