जमशेदपुर, फरवरी 22 -- बोड़ाम प्रखंड की बेलडीह पंचायत के जोबा, गागीबुरु, जारकी, गोबरलाद और हरियाकोचा गांवों के लोगों ने शुक्रवार को डीसी ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से पूरा राशन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने गागीबुरु निवासी राशन डीलर रामपद महतो पर राशन देने में अनियमितता की शिकायत की। डीलर के रवैये के विरोध में ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि उनके राशन कार्ड को दूसरे डीलर के पास हस्तांतरित कर दिया जाए। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को बताया है कि डीलर रामपद महतो प्रति कार्ड 3-3 किलो अनाज काट लेता है। उनका यह भी आरोप है कि राशन का वितरण करते समय रामपद महतो नशे में धुत रहता है। ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार भी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने का गेंहू और एक महीने का चावल नहीं दिया गया है। ज्ञापन सौंपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.