जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- विनायक छऊ एंड नाटुआ डांस सोसाइटी शुक्ला, बोड़ाम की महिला कलाकारों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पाइका और छऊ नृत्य का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कलाकारों की सशक्त प्रस्तुति ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम में उस्ताद हरप्रिया महतो, अनिमा महतो, द्रौपदी महतो, वंदना महतो, यमुना महतो, करुणा महतो और विनायक महतो शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के लीडर विश्वदेव महतो और गणेश महतो भी उपस्थित रहे। इस संबंध में विश्वदेव महतो ने बताया कि दार्जिलिंग स्थित गैर कांटा बालिका उच्च विद्यालय की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में उनकी टीम को लोक नृत्य की प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि बोड़ाम की महिला कलाकारों को इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.