मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 25 दिन पहले लापता हुईं दो लड़कियों को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया। दोनों आपस में प्रेम करती थीं। एक साथ रहने के लिए वे घर से भागी थीं। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों लड़कियों की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। घर से भागने के बाद दोनों दिल्ली पहुंचीं और आनंद पर्वत इलाके में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगीं। खर्च चलाने के लिए दोनों ने सामान डिलीवरी का काम करती थीं। लड़कियों के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- नौकरी की तलाश में घर से निकली बहनें, बरामद एक हफ्ता पहले महिला दारोगा प्रीति कुमारी को सूचना मिली कि दोनों दिल्ली में हैं। इसके बाद वह पुलिस बल के साथ दिल्ली गईं और दोनों को बरामद कर बोचहां लाई...