मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बल्थी रसूलपुर पंचायत के कारगिल चौक, पटियासा, मैदापुर, शर्फुद्दीनपुर और गरहां सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है। सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने राजस्व कर्मचारी सहित संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उधर, मुखिया संघ अध्यक्ष के पति सरोज सहनी ने कर्णपुर दक्षिणी सहित कई पंचायतों में अलाव की व्यवस्था की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.