मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बोचहां प्रखंड अंतर्गत थार बाबू के घर से विलास दास के घर तक सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधियाचना में त्रुटियां पाई गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया जाना है। ग्रामीण कार्य विभाग-दो की ओर से यह अधियाचना भेजी गई थी। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने इसे वापस कर दिया है। उन्होंने त्रुटियों का निराकरण करते हुए दोबारा अधियाचना भेजने को कहा है। अधियाचना भेजने से पहले इसकी जांच मापक और कानूनगो से कराई गई। मापक की रिपोर्ट में खेसरा संख्या 1568 सांकेतिक नक्शा में दर्ज है। जबकि अधियाचना-एक में 1568 से कुल अर्जित रकबा दर्ज नहीं है। इसके अलावा खेसरा संख्या 2245 और 2269 को दो बार दोहराया गया है। इससे अर्जित रकबा स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए मूल अधियाचना को वापस करते हुए त्रुटियों ...