मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- बोचहां। मैदापुर में 22 जुलाई की शाम रिकवरी एजेंट ने महिला से गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता मैदापुर निवासी मैमुल खातून ने बताया कि माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी किस्त वसूली करने पहुंचा था। नकद पैसे न होने पर ऑनलाइन भुगतान के लिए मोबाइल नंबर मांगा। इसपर भड़क गया और उनके साथ मारपीट की। शुक्रवार को थाना पहुंची तो आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया। अपर थानेदार राजेश सिंह ने बताया कि छानबीन की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...