मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच 27 पर मझौली चौक के समीप एक बाइक शोरूम में सोमवार की रात लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने रोशनदान के रास्ते शोरूम में प्रवेश किया और लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शोरूम संचालक रत्नेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह जब उन्होंने शोरूम खोला तो अंदर का मंजर देखकर हैरान रह गए। शोरूम के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। रत्नेश कुमार के अनुसार, चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने शोरूम से सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क, पूरा कंप्यूटर सिस्टम, बाइक बनाने के महंगे औजार सहित कई अन्य कीमती सामान चुरा लिए हैं। चोरी गए सामान की कीमत का अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है। शोरूम संचालक ने बताया कि स्टॉक और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.