मुजफ्फरपुर, मई 27 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के मझौली में बुधवार को फोरलेन किनारे शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक विक्षिप्त लग रहा है। आशंका है कि वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद दाहसंस्कार कर दिया जाएगा। आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...