मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- बोचहां। प्रखंड के चौपार निवासी मो हुसैन की 60 वर्षीया पत्नी अमीना खातून की सोमवार को ठंड लगने से मौत हो गई। बेटा शमीम ने बताया कि सुबह में मां को ठंड की वजह से अटैक आया। इसके बाद शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम में मौत हो गई। कर्णपुर उत्तरी पंचायत के सरपंच अब्दुल कादिर ने बताया कि ठंड लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। सीओ को जानकारी दे दी गई है। सीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद आश्रितों को सरकारी मदद दी जाएगी। इधर, ठंड लगने से पटियासा निवासी जन सुराज नेता तकी इमाम उर्फ निराले की हालत बिगड़ गई। उन्हें भीखनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.