मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बोचहां अंचल के तत्कालीन सीओ राजा कुमार व कर्णपुर उत्तरी के राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार से जिलाधिकारी कुमार गौरव ने स्पष्टीकरण मांगा है। राजा कुमार फिलहाल कैमूर जिला के दुर्गावती अंचल के सीओ व संजीव कुमार सीवान के पचरूखी अंचल में राजस्व कर्मचारी पद पर हैं। दोनों पर जमीन के दाखिल-खारिज के तीन अस्वीकृत मामले में उसी अभिलेख को स्वीकृत करने का आरोप है। औराई के बसुआ गांव के आरटीआई कार्यकर्ता दिनकर शाही ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी ने डीसीएलआर (पूर्वी) से इसकी जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में डीसीएलआर (पूर्वी) ने आरोपों को सत्य बताया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दाखिल-खारिज के उक्त मामले को बोचहां के सीओ ने अस्वीकृत किया था। बाद में डीसीएलआर पूर्वी के न्यायिक आदेश के बिना ही द...