मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बोचहां के छह वर्ष के एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई। पीड़ित श्रीयम कुमार को चमकी के लक्षण आने पर 12 मार्च को एसकेएसीएच के पीकू में भर्ती किया गया था। जांच में एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया और डीइलोट्रोलासीमिया बताया गया है। ठीक होने पर बच्चे को 14 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में जनवरी अब तक एईएस के चार मरीज मिल चुके हैं। 9 मार्च को भी औराई के एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई थी। इससे पहले 26 जनवरी को दो बच्चे में एईएस की पुष्टि हुई थी। मुजफ्फरपुर के अलावा शिवहर के दो, छपरा और गोपालगंज के एक एक बच्चे में एईएस की पुष्टि हो चुकी है। एईस का नया केस मिलने पर सीएस डॉ सुधीर कुमार ने सभी पीएचसी को अलर्ट रहने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...