मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में संचालित 18 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द होगी। इसको लेकर बीईओ तारा कुमारी ने नोटिस जारी किया है। साथ ही स्कूलों के संचालकों को 24 घंटे में जवाब देने को कहा है। बीईओ ने बताया कि यू-डायस और अपार आईडी बनाने में स्कूल संचालक लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वरीय अधिकारियों को मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। बीईओ ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा के निर्देश के बावजूद संचालक न तो कार्यालय में उपस्थित हुए और न ही महत्वपूर्ण कार्य में रुचि दिखाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...