मुजफ्फरपुर, जून 24 -- बोचहां। पटियासा पैक्स अध्यक्ष के पद पर मो. सेराज निर्वाचित हुए। उन्हें बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रिया कुमारी ने प्रमाणपत्र दिया। बीडीओ ने बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा। इस मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सहकारिता पदाधिकारी स्वराज चौहान, सचिन कुणाल, जगदीश साह, पंकज कुमार, विवेक पाठक आदि थे। इससे पहले मंगलवार को पटियासा जलाल स्कूल में 2642 मतदाताओं में से 1828 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमें मो. सेराज ने 740 वोट लाकर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राघवेंद्र कुमार सिंह को 693 वोट मिले। वहीं, अवधेश कुमार सिंह को 132, राजमंगल सिंह को 109 और बसंत कुशवाहा को 53 वोटों से संतोष करना पड़ा। सदस्य पद के लिए भी रोचक लड़ाई देखने क...