बोचहां : धर्मपुर में आग लगने से खरौरी व मक्के की फसल जली
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। बोचहां प्रखंड के आदि गोपालपुर पंचायत अंतर्गत धर्मपुर गांव में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। इससे खरौरी के साथ-साथ उदय राय के मक्के के खेत में लगी मक्के की फसल जल गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से सैकड़ों घर और आसपास के खेत जलने से बच गए। ग्रामीण राम कुमार ने बताया कि आग खरौरी से शुरू हुई और विकराल रूप ले लिया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- दो स्थानों पर लगी आग, मची अफरा तफरी अंचल अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.