बोचहां : जनता दरबार में 49 मामलों की सुनवाई
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- हथौड़ी। बोचहां प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ कार्यालय में विश्वजीत कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की, जबकि बीडीओ कार्यालय में बीडीओ प्रिया कुमारी ने समस्याएं सुनीं। सीओ के जनता दरबार में भू विवाद के 36 मामलों की सुनवाई हुई। वहीं, बीडीओ ने 13 मामलों की सुनवाई की। इस दौरान बीडीओ ने कई मामलों का मौके पर निबटारा किया। जनता दरबार में भुताने, मैदापुर, उनसर, झपहां समेत विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.