कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा क्षेत्र में बोगस कंपनी बनाकर 2.88 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में केके ट्रेडर्स फर्म के प्रोपराइटर सतेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राज्य कर अधिकारी गोपाल कृष्ण सारस्वत की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आगरा के सुजानपुर चमरौला निवासी सतेंद्र कुमार ने 26 जून 2025 को बर्रा के हिंद विहार के पते पर केके ट्रेडर्स फर्म का पंजीयन कराया था। फर्म के जरिए पुरुषों के ओवरकोट का व्यापार दर्शाया गया, जबकि जांच में पूरा मामला फर्जी निकला। जीएसटी विभाग को संदेह होने पर फर्म का सत्यापन कराया गया। जांच में सामने आया कि जिस पते पर फर्म पंजीकृत है, वहां ऐसा कोई प्रतिष्ठान मौजूद ही नहीं है। गूगल पर सर्च करने पर पास में एक हार्डवेयर की दुकान ...