अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यकर विभाग एसआईबी ने साल 2025 जांच में एक बोगस फर्म की जांच की थी, जिसमें दस्तावेज व पैन का गलत इस्तेमाल कर कारोबार किया गया था। मामले में टैक्स जमा नहीं किया गया था। जीएसटी में फ्राड करने को लेकर सासनी गेट थाने में जीएसटी की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। सासनी गेट पुलिस ने आरोपी की तलाश की और मुजफ्फरनगर जनपद कूकड़ा मंडी से गिरफ्तार किया है। राज्यकर विभाग ने नवंबर 2025 को अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेज व धोखाधड़ी से जीएसटी में पंजीयन प्राप्त कर एवं अपने पैन कार्ड को दूसरों की फर्म में लगाकर अवैध धन अर्जित करने तथा राजस्व क्षति करने के संबंध में राज्य कर अधिकारी ने मुकदमा कायम कराया था। सासनी गेट पुलिस ने अभियुक्त सलमान पुत्र मोहम्मद हसन निवासी अहमदनगर कुकडा थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फर...