बरेली, मार्च 1 -- बोगस फर्मों के जरिये किए जीएसटी फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ करते हुए राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने थाना इज्जतनगर में तीन मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें कहा गया है कि सकुर्लर ट्रेडिंग के जरिए इन फर्मों ने करोड़ों रुपये की बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास-ऑन करके करोड़ों रुपये के राजस्व को क्षति पहुंचाई है। दिल्ली व अन्य राज्यों की कुल फर्मों के साथ मिलकर केवल जीएसटीआर-1 और ई-वे बिल सिस्टम का उपयोग कर कागजी लेन-देन दर्शाकर यह फर्जीवाड़ा किया गया है जबकि स्थलीय जांच में ये फर्म मौजूद ही नहीं मिलीं। गोयल इंटरप्राइजेज ने किया 2.85 करोड़ का फर्जीवाड़ा राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त नित्यानंद मणि तिवारी ने महानगर स्थित मैसर्स गोयल इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर परमजीत सिंह के खिलाफ यह रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 26 दिसंबर 2022 को फ...