सीतामढ़ी, जनवरी 24 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के चकौती गांव में बीती रात चोरों ने एक साथ सात घरों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर करीब नगद समेत करीब 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं चोरों का सुराग पाने के लिए आसपास के इलाकों में भी छानबीन की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस से श्वानदस्ता से घटनास्थल का जांच कराने का मांग किया गया। इसपर बोखड़ा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लेंगे, पुलिस पर भरोसा बनाकर रखे। मिली जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा बारी-बारी से सभी घरों में चोरी की। चोरों ने बैद्यनाथ झा के घर के पीछे से छज्जी के सहारे छत पर चढ़ कर घर में प्रवेश कर चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.