सीतामढ़ी, मार्च 1 -- बोखड़ा। प्रखंड क्षेत्र के खड़का बसंत उत्तरी पंचायत के कार्यपालक सहायक अमरनाथ कुमार महतो की शनिवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास में उनका शव मिला है। इसके बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। शव को देखकर चर्चा का बाजार गर्म है। मृत कार्यपालक सहायक मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव के निवासी थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यपालक सहायक की मौत के बाद कर्मियों में पारिवारिक विवाद में खुदकुशी कर लिए जाने की चर्चा है। हालांकि, कोई भी कर्मी इस संर्दभ में कुछ भी खुलकर बताने को तैयार नहीं है। बीडीओ चन्द्रकान्ता कुमारी ने खुदकुशी की बात...