लखनऊ, मार्च 26 -- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संत कुमार राय 'बोकू दादा' जी की 106वीं जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को बोकू दादा मार्ग का लोकार्पण किया गया। वहीं, रंगकर्मियों व क्रांतिकारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। अलीगंज स्थित चौधरी टोला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बोकू दादा मार्ग (मुन्नु आटा चक्की से पुरनिया जाने वाली रोड) का लोकार्पण किया। इसके साथ विधायक ने श्री बजरंग विजय नाट्य क्लब के आठ पूर्व रंग कर्मियों को रंगमंच सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिवारों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर वरिष्ठ क्रांतिकारी डॉ. प्रहलाद प्रसाद प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार राय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...