बोकारो होकर चलेगी रांची-शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन
बोकारो, अक्टूबर 6 -- बोकारो। दुर्गापूजा, दीपावली व छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची-शालीमार के बीच द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08616/08615 रांची-शालीमार-रांची पूजा स्पेशल 14 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में दो दिन परिचालित होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08616 रांची-शालीमार पूजा स्पेशल रांची से प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को रात 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी व आद्रा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, शालीमार से ट्रेन संख्या 08615 प्रत्येक गुरुवार व शनिवार को रात 10.15 बजे रांची के लिए रवाना होगी। रांची से शालीमार जाने वाली ट्रेन बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर रात 1.25 बजे पहुंचेगी व 1.30 बजे रवाना होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.