धनबाद, अप्रैल 16 -- देश के छह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए रांची, बोकारो होकर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन 11 मई को झारसुगुड़ा से खुलेगी। यह ट्रेन राउरकेला, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर व डीडीयू में रुकते हुए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर, श्री सोमनाथ, श्री द्वारकाधीश मंदिर, श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाराष्ट्र के औरंगाबाद में श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा शिर्डी श्री साईं दर्शन कराएंगी। धनबाद के यात्री बोकारो स्टेशन से ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। यह जानकारी बुधवार को आईआरसीटीसी ईस्टर्न जोन के एजीएम एम दत्ता और झारखंड प्रभारी अरविंद चौधरी ने दी। यह भी पढ़ें- हजारीबाग रोड स्टेशन से छह ज्योतिर्लिंग और शिरडी धाम की धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव ट्...