बोकारो, अप्रैल 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को बोकारो रेलवे स्टेशन पर रेलवे वाणिज्य विभाग की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बेटिकट यात्रियों पर लगाम लगाना तथा यात्रियों के साथ आने वाले अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही को नियंत्रित करना रहा। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म व स्टेशन परिसर में सघन जांच की गई, जिससे बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कई लोग बिना वैध टिकट के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर जाते हैं, जिससे न केवल भीड़ बढ़ती है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे नियमावली के अनुसार कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- कोडरमा स्टेशन पर चलाया गया टिकट जांच अभियान जांच के दौरान कई बेटिकट यात्रियों से जुर्माना वसूला गया, वहीं अनधिकृत रूप से प्लेटफॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.