बोकारो, अगस्त 17 -- बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने व राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएमआर नायक बाबू मौजूद रहे। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड से चिन्मय मुखर्जी, मनोज कुमार राय, संजीव अधिकारी, सुबोध कुमार दास, अनुपमा तंतुबाई, रीना बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आयोजन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया...