बोकारो, अप्रैल 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन रविवार को सेक्टर 9 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता व अवधेश राय के संचालन में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ उत्तर पूर्व के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ,महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदंश उपाध्यक्ष व स्टील के प्रभारी कृष्णा राय व स्टील फेडरेशन के महामंत्री रंजय कुमार ,धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह की उपस्थिति में अधिवेशन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने भारत माता, बाबा विश्वकर्मा व संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा वर्तमान समय मे...