बोकारो, अक्टूबर 19 -- बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अपरेंटिस संघ और अन्य विस्थापित संगठनों की ओर से मेन गेट पर लगाया गया जाम रविवार को समाप्त हो गया। इसके बाद प्लांट के कामगारों, अधिकारियों और संविदा श्रमिकों का आवागमन सामान्य हो गया। पहली पाली से ही कर्मचारी तीनों शिफ्ट में प्लांट के अंदर और बाहर आ-जा सके। हालांकि, विस्थापितों का अनशन टू टैंक गार्डन के पास जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आंदोलन करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्लांट के गेटों को ब्लॉक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शनिवार को नियोजन की मांग पूरी नहीं होने से नाराज आंदोलनकारियों ने बीएसएल के मुख्य गेट सहित सभी प्रवेश द्वारों को जाम कर दिया था। इससे प्लांट में कर्मचारियों और अधिकारियों के आवागमन के स...