बोकारो, मई 10 -- बोकारो । बोकारो स्टील प्लांट के कॉन्ट्रैक्ट सेल (नॉन-वर्क्स) विभाग द्वारा शुक्रवार को नगर प्रशासन विभाग से संबंधित 15 प्रमुख कार्यों के लिए वेंडर मीट का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुल 45 वेंडरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित वेंडरों को आगामी निविदाओं के कार्यक्षेत्र, तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रावधानों एवं गुणवत्ता संबंधी अपेक्षाओं की विस्तृत जानकारी देना तथा भविष्य की निविदाओं के लिए वेंडर बेस का विस्तार करना था।बैठक में जिन प्रमुख कार्यों पर चर्चा हुई, उनमें दो लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण, बीएसएल क्षेत्र में विज्ञापन सामग्री का प्रदर्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना, ओवरहेड वाटर टैंक की सफाई, स्किड लोडर से ड्रेन एवं बर्म की सफाई, सीसीटीवी कैमरा और मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना व रखरखाव, 1250 केव...