बोकारो, जून 17 -- बोकारो वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) निर्मल कुमार सिंह का चयन महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (वित्त) पद के लिए किया गया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने बुधवार को आयोजित साक्षात्कार के बाद उनके नाम की अनुशंसा की है। निदेशक (वित्त) पद के लिए कुल 11 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया था। इनमें कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों, ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन, राइट्स लिमिटेड तथा सेल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्मल कुमार सिंह का चयन इस महत्वपूर्ण पद के लिए किया गया। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है और कोल इंडिया लिमिटेड की महत्वपूर्ण सहायक कंपनी है। ऐसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम में निदेशक स्तर के पद पर चयन...