रांची, जून 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की 14 वर्षीय लापता किशोरी से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य के महाधिवक्ता रोहितश्य राय को मामले की जानकारी देते हुए इसकी गंभीरता पर चिंता जताई। अदालत ने कहा कि किशोरी वर्ष 2020 से लापता है और अब तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी है। मामले की अगली सुनवाई दो जुलाई को निर्धारित की गई है। 14 वर्षीय बच्ची 16 अक्तूबर 2020 से लापता है। इस संबंध में बोकारो के पिंडराजोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की सुपरविजन रिपोर्ट में इस घटना को अपहरण का मामला माना गया है। जांच के दौरान घटनास्थल के पास से बच्ची की साइकिल, चप्पल और किताबें बरामद हुई थीं। मामले की जांच वर्तमान में सीआईडी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...