बोकारो, फरवरी 2 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो सेक्टर- 4 अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप रविवार को सेल एससी - एसटी इम्प्लॉइज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व यूनिट के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। इस दौरार फेडरेशन के सदस्यों ने संत गुरु रविदास की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। अवसर पर राकेश कुमार ने कहा कि गुरु रविदास 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवि थे।अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र राम कोषाध्यक्ष, सच्चु रजवार उपकोषाध्यक्ष, मुकेश पासवान संयुक्त महासचिव, प्रेमनाथ, राजेश कुमार, सिकंदर टोप्पों, विजय राम, के के दास, संजय अंबेडकर, मनोज रविदास, अशोक लकड़ा, राजकुमार भारती, सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हि...