चतरा, जून 12 -- चतरा संवाददाता। बोकारो रेंज के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को चतरा पहुंचे। उनके आगमण पर समाहरणालय परिसर में पुलिस के जवानों ने उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। इसके बाद आईजी श्री सिन्हा ने पुलिस लाइन स्थित पार्क पहुंचकर शहीद विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही की परीक्षा 14 जून एवं 17 जून कोबैठक और प्रशासनिक फेरबदल आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद चतरा जिले का यह उनका पहला दौरा था। उन्होंने जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से मादक पदार्थों की तस्करी और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसका कारोबार पर पुर्ण रूप से विराम लगान...