बोकारो, मई 13 -- बोकारो मॉल में जिओ और जीने दो के बैनर तले मंगलवार को विचार गोष्ठी का आयोजन कनक लता राय की अध्यक्षता में किया गया था। गोष्ठी का विषय महिलाओं की नज़र में वर्तमान राजनीति था। भूतपूर्व शिक्षिका सुभद्रा मिश्रा ने कहा महिलाएं वर्तमान राजनीति से संतुष्ट नहीं हैं। असंतुष्टि के कारण में अपराध पृष्ठभूमि के लोग राजनीति में ज्यादा पाए जाने लगे हैं। सुधा कुमार ने कहा नैतिक शिक्षा का अभाव और नेता बनने की किसी योग्यता का निर्धारण का नहीं होना भी विकास में बाधक है।अनिता किरण ने महिलाओं में जागरुकता का अभाव भी कारण है वोट का सही उपयोग न कर पाना। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता बी एल ओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करे:पूर्व विधायक बबीता कनक लता राय ने कहा राजनीति में महिलाओं की भूमिका भी बराबर की होनी चाहिए तभी देश का विकास संभव है। धन्यवाद ज्ञा...