बोकारो, फरवरी 2 -- रविवार को झारखण्ड युवा मोर्चा बोकारो महानगर समिति की ओर से शिबु सोरेन मेमोरियल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय आयोजन सेक्टर 1 में किया गया। जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि आशा सोरेन ने फिता कर किया। विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर झारखण्ड युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रणधीर कुमार रजक, धर्मवीर गुप्ता, मनोज सिह, शिव कुमार, अनवर अंसारी, रितीक राज, विवेक राज राजन, सदाम, चन्दन सहानी आदी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...