बोकारो, मई 21 -- बोकारो प्रतिनिधि । बोकारो विकास फोरम ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए बुधवार को नया मोड़ में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा का पुतला दहन किया। फोरम ने आरोप लगाया कि चास स्थित प्रोजेक्ट हाई स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है, जो शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा कलंक है। जहां पठन पाठन की जगह बच्चे मजदूरी करें और जिले के शिक्षा अधिकारी का मौन समर्थन रहे उस स्थान की दुर्गति निश्चित है। फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बोकारो की शिक्षा व्यवस्था महज कुछ ही अधिकारियों के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों की नियुक्ति, ट्रांसफर-पोस्टिंग और विभिन्न योजनाओं में खुलेआम कमीशनखोरी कर रहे हैं यह व्यवस्था पूरी व...