बोकारो, दिसम्बर 9 -- बोकारो में ठंड के बढ़ने से स्कूली छात्र समेत उनके अभिभावक भी काफी परेशान हैं। वहीं जिले के पब्लिक स्कूल कड़ाके की ठंड में भी मॉर्निंग सत्र में ही चल रहे हैं। जिसके वजह से बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान है। सोमवार सुबह ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। शिक्षक तो स्कूल में ससमय पहुंच रहे हैं पर स्कूली बच्चों की उपस्थिति कम देखी जा रही है। जबकि ठंड बढ़ने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक स्कूल के समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं बच्चों की कम उपस्थिति की वजह कड़ाके की ठंड और शीतलहर बतायी जा रही है। जिसके कारण ठंड का असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। स्कूल आने जाने के क्रम में बच्चों को खांसी समेत ठंड लगने से बीमार भी पड़ जा रहे हैं। इस ठंड में भी बच्चे सुबह में उठकर खुले हुए ऑटो या बस से अपने स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.