बोकारो, जनवरी 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि । गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नशे में धुत होकर बोकारो मॉल के पीवीआर गेट पर जोरदार हंगामा किया। दरअसल कार्यकर्ता को पीवीआर में बॉर्डर फिल्म देखनी थी। परंतु ड्राई डे का मखौल उड़ाते नशे में धुत कार्यकर्ता को सुरक्षा गार्ड ने इस स्थिति में पीवीआर में प्रवेश से रोक दिया। इस बात पर वो धक्का मुक्की गाली गलौज करते हुए जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया। संयोवश हंगामे की रात जिले के एसपी हरविंदर सिंह भी मॉल में मौजूद थे, उनकी गाड़ी व सुरक्षा गार्ड मॉल परिसर में बाहर खड़े थे। गाली गलौज हंगामे की शोर सुनकर उन्होंने सिटी पुलिस को अलर्ट किया। देखते ही देखते सिटी सेक्टर चार समय आसपास के थानों की पुलिस चंद मिनटों में मॉल में दाखिल हुई। तुरंत कार्यकर्ता को कब्जे में लेकर सिटी थाना ल...